क्या अपनी पार्टी बनाने के मूड में हैं प्रशांत किशोर

कांग्रेस का ऑफर मना करने के एक हफ्ते बाद चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर एक बार फिर से चर्चा के ग्राफ में ऊंचाइयां छू रहे हैं। कांग्रेस के साथ गठजोड़ नाकामयाब होने के बाद प्रशांत किशोर के नए सियासी कदम के आसार नज़र आ रहे हैं।

क्या अपनी पार्टी बनाने के मूड में हैं प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने अपने ट्वीट के माध्यम से अपने एक दशक के अनुभव का जिक्र करते हुए बिहार से नई ‘शुरुआत’ करने की बात कही है। इससे पहले कांग्रेस में शामिल होने पर कई दिन चलने वाली बैठकों के बादकांग्रेस और उनके मध्य तालमेल नहीं बैठ सका था।

अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है- ‘लोकतंत्र में सार्थक हिस्सेदार और जन समर्थक नीति को प्रारूप देने की तलाश के 10 साल की यात्रा हो गई है। अब मैं नई शुरुआत करता हूं, यह असल काम करने, लोगों तक जाने, मुद्दों को बेहतर ढंग से समझने और ‘जन सुराज’ की राह पर जाने का समय है।’ अपने ट्वीट के अंत में प्रशांत किशोरने लिखा- ‘शुरुआत बिहार से।’ पाइक के इस ट्वीट से अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी और दल के लिए रणनीति बनाने की बजाय वह एक अलग राजनीतिक दल का गठन कर सकते हैं।

पिके ने अपने ट्वीट में जिस तरह से ‘जन सुराज’ लिखा है उसे पार्टी का नाम अनुमान किया जा रहा है। शुरुआत बिहार से को उनकी इस सियासी यात्रा की शुरुआत की जगह बताया जा रहा है। इससे पहले प्रशांत किशोर कांग्रेस सहित भाजपा, जदयू, टीएमसी पार्टियों के लिए चुनावी रणनीतिकार के तौर पर काम कर चुके हैं। उन्होंने पहले ही ऐलान किया था कि वह 2 मई तक अपने भविष्य के बारे में फैसला लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *