फलस्तीन को लेकर भारत ने अपनी पॉलिसी बदल दी है?

भारत ने अपने अब तक के रुख से हटते हुए संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद में इस्राइल के एक प्रस्ताव के समर्थन में मतदान किया है। इस्राइली प्रस्ताव में फिलीस्तीन के एक गैर-सरकारी संगठन को सलाहकार का दर्जा दिए जाने पर आपत्ति जताई गई थी।

इस्राइल ने कहा कि संगठन ने हमास के साथ अपने संबंधों का खुलास नहीं किया था। आपको बता दें कि अब तक भारत ने कभी भी फिलीस्तीन या उसकी किसी संस्था के खिलाफ जाकर इस्राइल के पक्ष में वोट नहीं किया था।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, इस्राइल ने संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद में 6 जून को मसौदा प्रस्ताव ‘एल-15’ पेश किया। इस प्रस्ताव के पक्ष में रिकॉर्ड 28 मत पड़े जबकि 15 देशों ने इसके खिलाफ मतदान किया। वहीं, 5 देशों ने मत विभाजन में भाग नहीं लिया।

 

प्रस्ताव के पक्ष में मतदान करने वाले देशों में ब्राजील, कनाडा, कोलंबिया, फ्रांस, जर्मनी, भारत, आयरलैंड, जापान, कोरिया, यूक्रेन, ब्रिटेन, और अमेरिका शामिल हैं।

परिषद ने NGO के आववेदन को लौटाने का फैसला किया क्योंकि इस साल की शुरुआत में जब उसके विषय पर विचार किया जा रहा था, गैर-सरकारी संगठन महत्वपूर्ण जानकारी पेश करने में विफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *