इरफान के बेटे बाबिल की पहली फिल्म कला नेटफ्लिक्स पर रिलीज को तैयार

अन्विता दत्त के निर्देशन में तैयार ‘कला’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल इस फिल्म में लीड रोल में है। फिल्म में उनके साथ ‘बुलबुल’ की हीरोइन तृप्ति डिमरी और अभिनेता अमित सियाल भी हैं।

इरफान के बेटे बाबिल की पहली फिल्म कला नेटफ्लिक्स पर रिलीज को तैयार

फिल्म कला बीती सदी के चौथे और पांचवें दशक की एक गायिका की कहानी है। अंग्रेजी हुकूमत के पहले के कश्मीर की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘कला’ की कहानी में हीरोइन के दुखद अतीत को सामने लाता है। फिल्म की हीरोइन का नाम कला है। हालात से संघर्ष और गायिका की सफलता के बीच चलती कहानी फिल्म ‘कला’ का क्लाइमेक्स है।

निर्देशक अन्विता दत्त ने ही इस फिल्म के हीरो के तौर पर बाबिल का चुनाव किया। इरफान खान के बेटे बाबिल सिनेमा से शुरू से जुड़े रहे हैं। फिल्मों में तकनीशियनों की टीम के अलावा बाबिल तमाम नाटक मंडलियों से भी जुड़े रहे हैं। बाबिल का रुझान शुरू से अभिनय की तरफ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *