अस्थिरता पैदा करने के विदेशी प्रयासों के खिलाफ ईरान अफगानों का समर्थन करेगा

तेहरान 06 सितंबर : ईरान ‘असुरक्षा और अस्थिरता पैदा करने के लिए विदेशी प्रभुत्व वाली शक्तियों के संभावित प्रयासों’ से अफगानिस्तान के लोगों का समर्थन करेगा। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर कलीबाफ ने रविवार को इस आशय की घोषणा की।

अस्थिरता पैदा करने के विदेशी प्रयासों के खिलाफ ईरान अफगानों का समर्थन करेगा

ईरानी राष्ट्र के नाम पर श्री कलीबाफ ने ‘सभी जातियों, भाषाओं और धर्मों’ के लोगों के अधिकारों के संरक्षण तथा अफगानिस्तान में सार्वभौमिक एवं स्थायी सुरक्षा की स्थापना का आह्वान किया।

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने 28 अगस्त को अफगानिस्तान के लोगों के लिए ईरान के समर्थन का संकल्प व्यक्त किया था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि अफगान सरकार के बारे में ईरान की नीति तेहरान के प्रति काबुल के दृष्टिकोण पर निर्भर करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *