ईरान में रिवोल्यूशनरी गार्ड, आईएस में संघर्ष, छह मरे

बेरुत। पश्चिमी ईरान में रिवोल्युशनरी गार्ड और आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के बीच हुए संघर्ष के दौरान दोनों ओर से तीन-तीन लोग मारे गये। तस्नीम संवाद समिति ने एक शीर्ष गार्ड कमांडर के हवाले से बताया कि कल हुयी इस घटना में तीन रिवोल्यूशनरी गार्ड और तीन आईएस आतंकवादी मारे गये।

गार्ड के आधिकारिक न्यूज साईट सीपाह न्यूज के मुताबिक गर्डाें द्वारा हमला किए जाने से पहले ईरान की पश्चिमी सीमा पार करने के बाद 21 आईएस लड़ाकों की एक टीम का पता चला।

तस्नीम ने गॉर्ड की जमीनी बलों के प्रमुख जनरल मोहम्मद पाकपोर के हवाले से बताया कि इस दौरान 16 आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दो भाग गये। उन दोनों को भी घेर लिया गया है।

 

गत वर्ष जून में, आईएस आतंकवादियों ने तेहरान में संसद और देश के संस्थापक अयातुल्ला रुहोल्लाह खोमेनी के मकबरे पर पर हमला किया था जिसमें कम से कम 18 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हुए। उस हमले में हमलावर इराकी सीमा के पास पश्चिमी ईरान के कुर्द क्षेत्र के ईरानी कुर्द थे। इसके बाद इस हमले के जवाब में गार्ड ने सीरिया स्थित आईएस ठिकानों पर कई मिसाइल भी दागे थे।- एजेंसी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *