अमरीका की ग़ैर क़ानूनी कार्यवाहियों पर ईरान को अपने बचाव का हक़ हैः रूस

माॅस्को ने, रूस, ईरान और उत्तरी कोरिया के ख़िलाफ़ अमरीका के नए प्रतिबंधों की आलोचना करते हुए कहा है कि ईरान को अमरीका की ग़ैर क़ानूनी कार्यवाहियों पर अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा का हक़ प्राप्त है।

क्रमिलिन हाउस के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि ईरान समेत उन सभी देशों को, जिन्हें अमरीका के ग़ैर क़ानूनी प्रतिबंधों का सामना है, अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने अमरीकी प्रतिबंधों को अवैध और निराशाजनक बताते हुए कहा कि रूस उन सभी देशों का समर्थन करता है जो इन ग़ैर क़ानूनी पाबंदियों का निशाना बने हैं।

 

पेसकोव ने कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने जिन नए प्रतिबंधों पर हस्ताक्षर किए हैं, उनका मुख्य लक्ष्य रूस और यूरोप के बीच गैस के क्षेत्र में जारी सहयोग को कम करना है क्योंकि रूस, यूरोपीय संघ के सदस्य देशों की गैस संबंधी आवश्यकता के बड़े भाग की आपूर्ति करता है। ज्ञात रहे कि अमरीका ने कुछ दिन पहले ईरान, रूस और उत्तरी कोरिया के विरुद्ध नए प्रतिबंधों को मंज़ूरी दी है।)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *