ट्रंप को ईरान का जवाब, अमेरिकी नागरिकों के देश में प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दुनिया के सात मुस्लिम देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब प्रतिबंधित राष्ट्रों की ओर से प्रतिक्रिया आने लगी है। Iran

Iran

प्रतिबंधित देशों में शामिल ईरान ने अमेरिका की इस कार्रवाई के जवाब में अमेरिकी नागरिकों के ईरान में प्रवेश पर बैन लगाने का ऐलान किया है।

ईरानी विदेश मंत्रालय ने डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले को अपमानजनक बताया।

ईरानी सरकार के न्यूज चैनल पर विदेश मंत्रालय ने जारी एक बयान में कहा है कि ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ने ईरानी नागरिकों के खिलाफ लिए गए अमेरिका फैसले के जवाब में यह निर्णय लिया है।

जब तक ईरान पर लगाया गया प्रतिबंध हटाया नहीं जाता, तब तक ईरान भी अमेरिकी नागरिकों को अपनी जमीन पर प्रवेश नहीं देगा।’

डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक आदेश पर दस्तखत कर कहा था कि ‘अमेरिका में शरणार्थियों के प्रवेश को रोकने और ईरान, इराक, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया और यमन के नागरिकों के प्रवेश पर कठोर नियंत्रण बनाने के मकसद से यह निर्णय लिया गया है।’

उल्लेखनीय है कि ये सातों देश मुस्लिम बहुल हैं। ट्रंप ने यह भी कहा था कि कट्टर इस्लामिक आतंकवाद से अमेरिका को बचाने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया।

www.naqeebnews.com

# Iran

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *