महिला अंडर-19 क्रिकेट मैच में इरा जाधव ने रचा इतिहास

मुंबई अंडर-19 महिला टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली 14 वर्षीय बल्लेबाज इरा जाधव ने अपने खेल के दम पर ऐसी लकीर खींच दी है जिसकी बराबरी करना आसान नहीं होगा। इरा ने 346 रनों की नाबाद व्यक्तिगत पारी खेली।

महिला अंडर-19 क्रिकेट मैच में इरा जाधव ने रचा इतिहास

मुंबई अंडर-19 महिला टीम की बल्लेबाज इरा जाधव ने 50 ओवर के खेल में 346 रन की नाबाद पारी खेलकर एक खेल प्रेमियों को हैरान कर दिया है। इरा ने इस मामले में भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को शिकस्त दे दी है।


इरा जाधव ने मेघालय के खिलाफ खेलते हुए 42 चौके और 16 छक्के की मदद से 157 गेंदों पर 346 रन बनाए और नाबाद रहीं। इस दमदार पारी की बदौलत मुंबई ने 50 ओवर में तीन विकेट पर 563 रन का स्कोर बनाया।


अलवर में मेघालय के खिलाफ़ उन्होंने 157 गेंदों पर नाबाद 346 रन बनाए। उनकी पारी में 42 चौके और 16 छक्के शामिल थे। इरा का स्ट्राइक रेट 220.38 रहा। इस खेल में मुंबई की टीम ने 3 विकेट पर 563 रन बनाए।

बताते चलें कि इरा का बनाया गया यह रिकॉर्ड सभी आयु वर्ग के किसी भी टूर्नामेंट में भारतीय महिला घरेलू टीम द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है।

इरा बीसीसीआई द्वारा आयोजित सीमित ओवर के किसी टूर्नामेंट में तिहरा शतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी भी बन गई हैं। यह रिकॉर्ड अभी तक किसी भी महिला या पुरुष खिलाड़ी के नाम नहीं था।

गौरतलब है कि जाधव को महिला प्रीमियर लीग के लिए भी पंजीकृत किया गया था, लेकिन वहां किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें अनुबंधित नहीं किया।

इरा भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्ज को अपनी प्रेरणा मानती हैं। उनका लक्ष्य राष्ट्रीय टीम में जगह बना कर विश्व कप के लिए टीम का प्रतिनिधित्व करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *