आईपीएल का मिनी-ऑक्शन आज अबू धाबी में, पैसों की बारिश में शामिल हुए 19 नए नाम

आज अबू धाबी में आईपीएल का मिनी-ऑक्शन होने जा रहा है। सोमवार को यानी मिनी-ऑक्शन से एक दिन पहले 19 खिलाड़ियों की नीलामी की सूची में शामिल किया गया है।

आईपीएल का मिनी-ऑक्शन आज अबू धाबी में, पैसों की बारिश में शामिल हुए 19 नए नाम

साल 2026 के लिए होने वाले इस टूर्नामेंट से एक रात पहले ही आईपीएल 2026 के ऑक्शन के लिए कुल 350 खिलाड़ियों की चुना गया था, लेकिन अब ये संख्या 369 हो गई है। बढ़ी संख्या बताती है कि 19 खिलाड़ी बढ़ गए हैं।

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले अचानक 19 खिलाड़ी बढ़ने से खेल प्रेमी हैरान है। बताते चलें कि इन 19 खिलाड़ियों के नाम बाद में लिस्ट में शामिल किए गए हैं। इन खिलाड़ियों के नामों की सिफारिश फ्रेंचाइजियों द्वारा की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, अब शामिल नए खिलाड़ी भी इस बोली में बढ़कर हिस्सा लेंगे।

इस बीच अभिमन्यु ईश्वरन का नाम सभी को हैरान कर रहा है। अन्य की बात करें तो ईश्वरन के अलावा न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज बेन सियर्स और दक्षिण अफ्रीका के एथन बॉश को भी नीलामी सूची में जगह मिली है। एथन दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश के भाई हैं, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए एक वनडे खेला है, जबकि बेन सियर्स अब तक ब्लैक कैप्स के लिए एक टेस्ट और चार वनडे खेल चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया के क्रिस ग्रीन और मलेशिया के वीरनदीप सिंह सहित दक्षिण अफ्रीका के काइल वेर्रेयेन और जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी को भी शामिल किया गया है। अब ये सभी खिलाड़ी अबू धाबी में होने वाली नीलामी का हिस्सा होंगे।
आईपीएल ऑक्शन के लिए बाद में लिस्ट में जोड़े गए 19 खिलाड़ी-

मणिशंकर मुरा सिंह (TCA)
वीरनदीप सिंह (मलेशिया)
चामा मिलिंद (HYCA)
केएल श्रीजीत (KSCA)
ईथन बॉश (दक्षिण अफ्रीका)
क्रिस ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया)
स्वास्तिक चिकारा (UPCA)
राहुल राज नामला (CAIU)
विराट सिंह (KSCA)
त्रिपुरेश सिंह (MPCA)
काइल वेरिन (दक्षिण अफ्रीका)
ब्लेसिंग मुज़ारबानी (जिम्बाब्वे)
बेन सियर्स (न्यूजीलैंड)
राजेश मोहंती (OCA)
स्वास्तिक सामल (OCA)
सारांश जैन (MPCA)
सूरज संगराजू (ACA)
तन्मय अग्रवाल (HYCA)
अभिमन्यु ईश्वरन (BCA)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *