4G VoLTE सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ Intex Aqua Strong 5.1+

नई दिल्ली : अपने 4G VoLTE पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए इंटेक्स टेक्नोलॉजीज ने शुक्रवार को Aqua Strong 5.1+ स्मार्टफोन को लॉन्च किया जो 5,490 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है. Intex

Intex

इंटेक्स टेक्नोलॉजीज की निदेशक और व्यापार प्रमुख निधि मार्के डे ने एक बयान में कहा, ‘Aqua Strong 5.1+ के साथ हमारा लक्ष्य डेटा की समझ रखने वाले उपभोक्ताओं को एकदम सही स्मार्टफोन उपलब्ध कराना है.

यह तेज और स्मूथ इंटरनेट कनेक्टिविटी को ध्यान में रखकर डिजायन किया गया है.’

यह फोन ब्लैक और गोल्ड रंगों में उपलब्ध है. इसमें 5 इंच का GWCGA डिस्प्ले, 1.3 GHz क्वॉड कोर प्रोसेसर और 1GB रैम है.

यह एंड्रायड मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. इसमें वीएएस सेवाओं के तहत 9 इन 1 सिक्युरिटी सुइट ‘मीफोन सिक्युरिटी’ और वीडियो एग्रेगेटर एप वीडियोप्ले है.

इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा LED फ्लैश के साथ है और सेल्फी के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें  2,000mAh की बैटरी , 8GB इनबिल्ट मेमोरी है, जिसे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.

www.naqeebnews.com

# Intex

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *