पैरा एथलीटों की उपलब्धियों पर इंड्सइंड बैंक का नया अभियान

नयी दिल्ली 24 अगस्त : निजी क्षेत्र के इंड्सइंड बैंक ने गोस्पोर्ट्स फाउंडेशन के सहयोग से विभिन्न खेल विषयों में अपने समर्थित पैरा-एथलीटों की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए आज से एक नया अभियान शुरू किया है।

पैरा एथलीटों की उपलब्धियों पर इंड्सइंड बैंक का नया अभियान

बैंक ने यहां जारी बयान में कहा कि वर्ष 2016 में उसने पैरा चौंपियंस कार्यक्रम के तहत अपने पैरा-एथलीटों को सम्मानित करने के लिए एक अभियान शुरू किया था। इस अभियान के तहतएक राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाते हुए देश का नाम रोशन करने में पैरा-एथलीटों के योगदान को सबके सामने लाया गया था। इस अभियान की मूल भावना को बरकरार रखते हुए अब फिर से एक नया अभियान शुरू किया जा रहा है जिसमें पैरा-एथलीटों द्वारा की गई कड़ी तैयारियों को दर्शाने और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए उनको खुद को तैयार करने की कहानी है।

अभियान के हिस्से के रूप में बैंक ने एक प्रेरक गीत को भी रिलीज किया है जो इन एथलीटों के धैर्य और दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित करता है। इसका उद्देश्य देश के लिए सम्मान लाने के लिए पैरा चैंपियंस के जज्बे और जोश को आगे बढ़ाना और उनका समर्थन करने के लिए हर भारतीय को प्रेरित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *