चाँद की सतह पर उतरने के लिए भारत के ‘चंद्रयान’ और रूस के लूना में शुरू हुई रेस

रूस ने 47 वर्षों बांद चांद पर लैंडर भेजने वाले अपने पहले मिशन के तहत लूना-25 मिशन स्पेसक्राफ्ट को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। इसरो से भेजे गए भारतीय चंद्रयान 3 और लूना 25 पर दुनिया की निगाहें तिकी हैं कि इनमे से पहले कौन चांद पर लैंड करेगा।

चाँद की सतह पर उतरने के लिए भारत के 'चंद्रयान' और रूस के लूना में शुरू हुई रेस

इससे पूर्व सोवियत यूनियन के समय में 1976 में रूस का अंतरिक्षयान चांद पर गया था। लेकिन इस समय चंद्रयान 3 और लूना -25 के बीच रेस का माहौल बना हुआ है।

रूस का चंद्रमा पर लैंडिंग क्राफ्ट ले जाने वाले रॉकेट का नाम सोयुज-2 फ्रीगेट है। इसने रूस के अमूर ओब्लास्ट में वोस्तोचन कोस्मोड्रोम से अंतरिक्ष यान ने उड़ान भरी। रूस को उम्मीद है कि वह लगभग 47 वर्षों में अपना पहला मिशन चांद पर सफलतापूर्वक लैंड कराएगा।

लूना 25 ने सोयुज-2 फ्रीगेट रॉकेट की सवारी करते हुए शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 8:10 बजे उड़ान भरी। मानवरहित लूना-25 मिशन शुक्रवार तड़के चंद्रमा की ओर रवाना हुआ। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह अगले पांच दिनों में चांद के करीब पहुंच जाएगा।

जानकारी के मुताबिक़ लूना 25 मिशन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने की कोशिश करेगा। हालांकि लूना 25 के लैंडिंग की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

लूना 25 इस क्षेत्र से भूवैज्ञानिक डेटा इकट्ठा करने के साथ पानी या अन्य तत्वों के संकेतों की जानकारी धरती पर भेजेगा। अनुमान के मुताबिक़ भविष्य में ये चंद्रमा पर मानव बस्तियां बसाने की संभावनाओं को बढ़ा सकता है।

यूक्रेन युद्ध में फंसे रूस द्वारा इस मिशन को पूरा करने पर दुनिया हैरान है। ऐसा माना जा रहा है कि पावर प्रदर्शन करते हुए रूस यह साबित करना चाहता है कि वह इन हालात में भी चांद पर मिशन लैंड करा सकता है।

चाँद पर लैंड करने वाला रूस का आखिरी लैंडर लूना-24 था। यह 18 अगस्त 1976 को चांद की सतह पर लैंड किया था। सोवियत यूनियन टूटने के बाद रूस ने दो स्पेस लैंडिंग मिशन लॉन्च किए थे और दोनों ही सफल नहीं हो सके। इस्नमेँ पहला 1996 में मार्स-96 और दूसरा 2011 में फोबोस-ग्रंट था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ लूना 25 और चंद्रयान दोनों ही मिशन चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेंगे। इनमे से पहले कौन उतरेगा का सवाल पूरी दुनिया के सामने है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *