अंतिम सफर पर निकले भारत के 13वें प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह

भारत के 13वें प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। राजकीय सम्मान के साथ निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शवयात्रा में भारी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़े हैं।

अंतिम सफर पर निकले भारत के 13वें प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज सुबह 11:45 बजे दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस मुख्यालय लाया गया।

अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताते हुए व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान में कहा- ‘जिल और मैं भारत के लोगों के साथ पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। इस कठिन समय में हम उस दृष्टिकोण के प्रति पुनः प्रतिबद्ध हैं जिसके लिए प्रधानमंत्री सिंह ने अपना जीवन समर्पित किया। जिल और मैं उनके परिवार और भारत के सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’

प्रधानमंत्री मोदी आज 11 बजकर 30 मिनट पर निगमबोध घाट पर पहुंचेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, देश विदेश के गणमान्य मनमोहन सिंह की अंतिम संस्कार में भाग लेने निगमबोध घाट पर पहुंच रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने एआईसीसी मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी। यहाँ से सभी लोग पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध घाट ले जाने वाले काफिले में शामिल हुए।

उनके निधन पर केंद्र ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। देश के पहले सिख प्रधानमंत्री भी हैं। साल 2004 में देश के 13वें प्रधानमंत्री बने। उन्होंने मई 2014 तक इस पद पर दो कार्यकाल पूरे किए थे। वे देश के पहले सिख और सबसे लंबे समय तक रहने वाले चौथे प्रधानमंत्री थे।

मनमोहन सिंह का गुरुवार रात को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था। वह 92 साल के थे। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को एक विशेष वाहन से ले जाय जा रहा है।

दिल्ली पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री के राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार से पहले ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है। शनिवार को निगमबोध घाट पर सुबह 11:45 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

घाट के आसपास दिल्ली पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतिज़ाम किया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात हैं। अंतिम संस्कार को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने एडवाजरी जारी कर दी थी।

ट्रैफिक एडवायजरी में कहा गया है कि श्मशान घाट पर आने वाले विदेशी गणमान्य व्यक्तियों, वीआईपी/वीवीआईपी और आम लोगों की संख्या को ध्यान में रखते हुए राजा राम कोहली मार्ग, राजघाट रेड लाइट, सिग्नेचर ब्रिज और युधिष्ठिर सेतु से यातायात को डायवर्ट किया गया है।

रिंग रोड, निषाद राज मार्ग, बुलेवार्ड रोड, एसपीएम मार्ग, लोथियन रोड, नेताजी सुभाष मार्ग और उनके आसपास की सड़कों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक यातायात प्रतिबंध/डायवर्जन लगाया जा सकता है। आम लोगों को इन इलाकों में सड़कों पर पार्किंग करने से मना किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, आचार्य योगेश कुमार ने बताया कि डॉ मनमोहन का अंतिम संस्कार चंदन की लकड़ियों से किया जाएगा। निगम बोध के वीआईपी घाट पर 11:35 बजे अंत्येष्टि की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *