अंडर-19 मेंस वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान

साउथ अफ्रीका में होने वाले अंडर-19 मेंस वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। उदय सहारन को 15 सदस्यों वाली इस टीम का कप्तान चुना गया है।

अंडर-19 मेंस वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान

टूर्नामेंट 19 जनवरी से 11 फरवरी के मध्य साउथ अफ्रीका में खेला जाएगा। इन खेलों के लिए साउथ अफ्रीका के 5 वेन्यू का चुनाव हुआ है जिनमे कुल 41 मैच खेले जाएंगे।

मंगलवार को बीसीसीआई ने भारतीय दल के 15 प्लेयर्स का स्क्वाड जारी करते हुए उदय सहारन को कप्तानी सौंपी। इन 15 चयनित खिलाड़ियों के अलावा, 3 स्टैंडबाय प्लेयर्स को भी सम्मिलित किया गया है। इसके अलावा 4 एक्स्ट्रा रिजर्व प्लेयर्स भी टीम में हैं। ये रिजर्व खिलाड़ी टीम के साथ साउथ अफ्रीका का दौरा नहीं करेंगे।

कप्तान उदय सहारन पंजाब से हैं जबकि मध्यप्रदेश के सौम्य पांडे टीम के उपकप्तान रहेंगे। टीम में महाराष्ट्र और हैदराबाद से दो खिलाड़ी हैं जबकि दूसरे राज्यों से एक-एक खिलाड़ी लिया गया है।

उदय सहारन अंडर-19 एशिया कप में भी भारत की कप्तानी कर रहें है, जो कि 8 दिसंबर से यूएई में खेला जा रहा है तथा 17 दिसंबर को टूर्नामेंट का फाइनल होना है।

अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में भारतीय टीम को सबसे सफल टीम माना जाता है। इस टीम ने वर्ष 2000, 2008, 2012, 2018 तथा 2022 में अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता है। वर्ष 2016 और 2020 में भारत उपविजेता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *