पेरिस ओलिंपिक के लिए तैयार है भारतीय टेबल टेनिस टीम

पेरिस ओलिंपिक में अब केवल ढाई महीने का समय रह गया है। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ यानी टीटीएफआई ने गुरुवार को पेरिस ओलम्पिक के लिए टीम की घोषणा कर दी है।

पेरिस ओलिंपिक के लिए तैयार है भारतीय टेबल टेनिस टीम

पेरिस ओलिंपिक का आरम्भ 26 जुलाई से 11 अगस्त के बीच हो रहा है। भारतीय टेबल टेनिस टीम का नेतृत्व कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन शरत कमल और मनिका बत्रा करेंगे।


26 जुलाई से 11 अगस्त के बीच होने वाले पेरिस ओलम्पिक में इस बार खास आकर्षण होगा सौ साल पहले यानी 1924 के पेरिस ओलिंपिक की तस्वीरों को रंगीन करके दिखाया जाना।


भारतीय खिलाड़ी पेरिस में सिंगल्स और टीम इवेंट में हिस्सा लेंगे। छह सदस्यीय टीम में विमेंस टीम के लिए अयहिका मुखर्जी रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शरीक होंगीं। छह सदस्यीय टीम में जी साथियान को जगह न देकर उन्हें मेंस टीम में रिजर्व खिलाड़ी के रूप में जगह मिली है।

पेरिस ओलिंपिक के लिए चुने गए खिलाड़ी-

पुरुष टीम: शरथ कमल, हरमीत देसाई, मानव ठक्कर।
रिजर्व खिलाड़ी: जी साथियान।

महिला टीम: मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला, अर्चना कामथ।
रिजर्व खिलाड़ी: अयहिका मुखर्जी।

पुरुष सिंगल्स: शरथ कमल, हरमीत देसाई।
महिला सिंगल्स: मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला।

टेक्नोलॉजी की मदद से इस बार इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी ने खेलों की सुरक्षा से लेकर मनोरंजन तक के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भरपूर प्रयोग करते हुए इसे बेहद ख़ास बनाने का प्रयास किया है। रियल टाइम एनालिसिस की सुविधा से खेल के नतीजों का फैसला लिया जाएगा।

देश के लिए नीरज चोपड़ा ने टोक्यो में पहली बार एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल हासिल किया था। भारत के लिए ओलिंपिक में ट्रैक एंड फील्ड में पहली बार नीरज ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में जेवलिन थ्रो में ये मेडल जीता था।

साथ ही 1924 में पेरिस में हुए ओलिंपिक की तस्वीरों को रंगीन करने की भी योजना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *