भारतीय रेलवे ने दो हजार समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है

गर्मियों में सफर करने वालों की संख्या बाक़ी साल की अपेक्षा अधिक होती है और ऐसे में मारामारी का माहौल बन जाता है। इन दिनों में रिजर्वेशन चार्ट जल्दी भर जाते हैं। ऐसे में रेलवे ने करीब दो हजार स्पेशल ट्रेन ट्रिप का इज़ाफ़ा किया है।

इस उपाय से सीजनल मांग को मैनेज करने के साथ पैसेंजर की सुविधा बढ़ाने और यह पक्का करने का प्रयास किया गया है कि गर्मियों के मौसम में भीड़ के दौरान भी लंबी दूरी की यात्रा आसान बनी रहे।

भारतीय रेलवे ने इस बढ़ोतरी के लिए बड़े पैमाने पर इंतजाम किए हैं। इस गर्मी में यात्रियों के सफर को आसान और आरामदायक बनाने के लिए ही लगभग 2 हजार स्पेशल ट्रेन ट्रिप बढ़ाए हैं।

इन गर्मियों में अधिक भीड़ को प्रबंधित करने के लिए जो अतिरिक्त समर स्पेशल ट्रेन ट्रिप शुरू की गई हैं, उसका उद्देश्य ही मुसाफिरों को बेहतर सुविधा देने के साथ बढ़ती मांग को पूरा करना है। क्यूंकि हर दिन नेटवर्क के स्टेशनों से महानगरों और बड़े शहरी केंद्रों तक जाने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन स्पेशल ट्रेनों को देश के अलग-अलग हिस्सों से चलाया जाएगा। इनमें मुंबई, पुणे, नई दिल्ली, कोलकाता, आसनसोल, हैदराबाद, राजकोट, अंबाला, वलसाड, वडोदरा, जम्मू (जम्मू तवी), गुवाहाटी, ऋषिकेश, हुबली, सूरत और बेंगलुरु जैसी ज़रूरी जगहों को जोड़ने का प्रयास किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस सीजनल बढ़ोतरी के तहत कुल 58 समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ये गाड़ियां अलग-अलग स्टेशनों से शुरू होकर 932 ट्रिप कवर करती हैं। इस के अलावा, 29 और समर स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं, जो 825 ट्रिप करती हैं। ये गाड़ियां पूरे भारत में विभिन्न स्थानों में अलग-अलग जरूरी स्टेशनों से गुज़रती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *