भारतीय ओलंपिक संघ ने राष्ट्रिय खेलों के आयोजन की तिथि फ़ाइनल की

राष्ट्रीय खेलों की आयोजन से जुड़ा महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। आयोजन की तारीख़ के साथ खेलो की सूची भी जारी कर दी गई है।

भारतीय ओलंपिक संघ ने राष्ट्रिय खेलों के आयोजन की तिथि फ़ाइनल कीअपडेट के अनुसार, नेशनल गेम्स की मेजबानी उत्तराखंड करेगा और इसका प्रारम्भ 28 जनवरी 2025 से होगा। यह सूचना इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन ने एक आधिकारिक पत्र जारी करके साझा की है।


इस बार उत्तराखंड जनवरी से फरवरी तक 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा। आईओए द्वारा 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए 36 खेलो की सूची जारी की गई है। इनमे चार स्थानीय खेल भी शामिल हैं।


इस आधिकारिक पत्र में 36 खेलो की सूची भी जारी की गई है। जिसमे इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन द्वारा जारी औपचारिक घोषणा में 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन संबंधी पूरा विवरण दिया गया है।

खेलों का आयोजन उत्तराखंड में 28 जनवरी 2025 से 14 फ़रवरी 2025 के बीच किया जाएगा। इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन ने 32 ओलंपिक खेलों के साथ उत्तराखंड के चार स्थानीय खेलों को भी शामिल किया है। इन खेलों में मलखम, योगासन, राफ्टिंग और कलारीपयट्टू हैं।

शेड्यूल घोषित होने के बाद प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया है कि उत्तराखंड पहले से ही इन तिथियों के अनुसार अपनी तैयारी कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हम अपनी तैयारियों को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं और ये आयोजन अनेक मायनों में ऐतिहासिक सिद्ध होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *