Skip to content
Thursday, September 24, 2026
  • Important Links
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Share Your News
Naqeeb News

Naqeeb News

  • होम
  • ताज़ा ख़बर
    • राज्य
    • देश
    • विदेश
  • मुस्लिम जगत
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
  • कारोबार
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • खेल
    • अन्य
    • क्रिकेट
  • मल्टीमीडिया
    • टेक्नालॉजी
    • ट्रेंड
  • अन्य
    • खाना खज़ाना
    • प्रदेश
    • ऑटोमोबाइल
    • अपराध जगत
    • ज़रा हट कर
  • हेल्थ
  • اردو
    • قومی
    • دنیا
    • ریاستوں سے
    • کھیل کود
    • کاروبار
    • تفریح
    • عالم اسلام/ دیگر
    • کاروبار
    • کھانا خزانہ
  • English
    • Articles
    • Stories
    • Others
Naqeeb News

Naqeeb News

  • होम
  • ताज़ा ख़बर
    • राज्य
    • देश
    • विदेश
  • मुस्लिम जगत
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
  • कारोबार
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • खेल
    • अन्य
    • क्रिकेट
  • मल्टीमीडिया
    • टेक्नालॉजी
    • ट्रेंड
  • अन्य
    • खाना खज़ाना
    • प्रदेश
    • ऑटोमोबाइल
    • अपराध जगत
    • ज़रा हट कर
  • हेल्थ
  • اردو
    • قومی
    • دنیا
    • ریاستوں سے
    • کھیل کود
    • کاروبار
    • تفریح
    • عالم اسلام/ دیگر
    • کاروبار
    • کھانا خزانہ
  • English
    • Articles
    • Stories
    • Others
  • Home
  • Slider
  • भारतीय नौसेना ने महिला अधिकारियों के नौकायन अभियान के लिए जारी किया ‘लोगो’
  • Marquee
  • Scrolling Box

भारतीय नौसेना ने महिला अधिकारियों के नौकायन अभियान के लिए जारी किया ‘लोगो’

AuthorSeptember 16, 2024September 16, 202401 mins

भारतीय नौसेना ने दुनिया भर की यात्रा के लिए दो महिला अधिकारियों को एक विशेष ‘लोगो’ जारी किया है। यह वैश्विक समुद्री गतिविधियों में देश की बढ़ती भागीदारी के साथ लंबी दूरी की समुद्री यात्रा में महिलाओं को पुरुषों के साथ खड़ा करने का एक प्रयास भी है।

भारतीय नौसेना ने महिला अधिकारियों के नौकायन अभियान के लिए जारी किया 'लोगो'

रविवार को जारी किए गए इस खास ‘लोगो’ की बदौलत भारतीय नौसेना की दो महिला अधिकारी एक असाधारण नौकायन अभियान के तहत सारी दुनिया का भ्रमण करने के लिए निकलेंगी।


इस ‘लोगो’ के केंद्र में अष्टकोणीय आकृति भारतीय नौसेना को दर्शाती है। इसमें अंकित सूर्य एक खगोलीय पिंड और कंपास का प्रतीक है, जो चुनौतीपूर्ण समुद्र के माध्यम से नाविकों का मार्गदर्शन करता है।


भारतीय नौसेना की दो महिला अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए और लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना का चुनाव इस मिशन के लिए किया गया है। दुनिया की परिक्रमा करने के विशेष और असाधारण अभियान हेतु नविका सागर परिक्रमा II के तहत दोनों जल्द आईएनएसवी तारिणी पर सवार होकर अपने सफर की शुरुआत करेंगी।

बताते चलें कि महिला अधिकारीयों को दिए गए इस ‘लोगो’ के केंद्र में अष्टकोणीय आकृति भारतीय नौसेना को दर्शाती है। इसमें अंकित सूर्य एक खगोलीय पिंड और कंपास का प्रतीक है, जो चुनौतीपूर्ण समुद्र के माध्यम से नाविकों का मार्गदर्शन करता है।

समुद्री विरासत को सहेजने के साथ अपने नाविक कौशल को निखारने और बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय नौसेना ने यह अभियान शुरू किया है।

इस अभियान के लिए महिला अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए और लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना ने विशेष ट्रेनिंग ली है। पिछले तीन वर्षों से दोनों इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए खुद को तैयार कर रही हैं।

हजारों मील के नौकायन के अनुभव के बावजूद ये अधिकारी कठोर प्रशिक्षण ले रही हैं। इन महिला अधिकारियों के पास गोवा से पोर्ट ब्लेयर और वापस डबल-हैंड मोड में नौकायन अभियान का अनुभव है।

छह सदस्यीय चालक दल के अधिकारियों के साथ यह दोनों पिछले साल गोवा से केप टाउन होते हुए रियो डी जेनेरो और वापस ट्रांस-ओशनिक अभियान में शिरकत कर चुकी हैं। साथ ही इस साल की शुरुआत डबल-हैंड मोड में गोवा से पोर्ट लुइस, मॉरीशस तक की यात्रा भी इन्होने सफलतापूर्वक की है।

Tagged: Indian navy Indian Navy releases logo Logo Lt Cdr Dilna K Lt Cdr Roopa A Women officers'

Post navigation

Previous: देश को आज पहली वंदे मेट्रो की सौगात देंगे प्रधानमंत्री मोदी
Next: एफबीआई ने डोनाल्ड ट्रंप के करीब होने वाली फायरिंग को उनकी हत्या का प्रयास बताया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

ऑस्कर 2027 के लिए नगालैंड की फिल्म ‘अंग’ को मिली डायरेक्ट एंट्री

September 23, 2026

एनीमिया से भी बढ़ जाता है डिमेंशिया का खतरा

September 23, 2026

छह साल की बच्ची ने रूबिक्स क्यूब हल करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया

September 23, 2026

बीटा यूजर्स के लिए व्हाट्सएप्प iOS थर्ड-पार्टी एजेंट चैट की सुविधा ला रहा है

September 23, 2026

Advertisement

Copyright 2026 Naqeeb News - All Rights Reserved
Back To Top