अतानु की हार के साथ तीरंदाजी में भारतीय उम्मीदें समाप्त

टोक्यो , 31 जुलाई : आखिरी बचे भारतीय तीरंदाज अतानु दास की पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में शनिवार को हार के साथ भारत की तीरंदाजी में कोई पदक जीतने की उम्मीदें भी समाप्त हो गयीं।

अतानु की हार के साथ तीरंदाजी में भारतीय उम्मीदें समाप्त

अतानु राउंड 16 में लंदन 2012 ओलम्पिक के रजत विजेता जापान के ताकाहरु फुरूकावा से कड़े संघर्ष में 4-6 से हार गए।। प्रणव जाधव और तरुणदीप राय इससे पहले व्यक्तिगत स्पर्धा के राउंड 32 में हार गए थे । इन तीनों की पुरुष टीम क्वार्टरफाइनल में दक्षिण कोरिया से हार गयी थी। कोरिया आगे चलकर विजेता बना था।

प्रवीण और दीपिका कुमारी की मिश्रित युगल टीम सेमीफाइनल से पहले हार गयी थी। अतानु की पत्नी दीपिका का व्यक्तिगत स्पर्धा में अभियान शुक्रवार को क्वार्टरफाइनल में हार के साथ समाप्त हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *