इंडियन हिप-हॉप सिंगर बादशाह ने एक नया इतिहास रच दिया है

हरदिल अज़ीज़ हिप-हॉप सिंगर बादशाह स्पॉटीफाई की शीर्ष 10 सबसे अधिक फॉलो की जाने वाली ग्लोबल हिप-हॉप कलाकारों की सूची में अपना नाम दर्ज कराने वाले भारतीय बन गए हैं।

इंडियन हिप-हॉप सिंगर बादशाह ने एक नया इतिहास रच दिया है

भारतीय हिप-हॉप ने अंतर्राष्ट्रीय संगीत में अपनी जगह बनाने में सफलता पाई है। दिवंगत सिद्धू मूसेवाला के बाद बादशाह ने स्पॉटिफाई पर शीर्ष 10 सर्वाधिक फॉलो किए जाने वाले वैश्विक हिप-हॉप कलाकारों की सूची में प्रवेश करते हुए अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

बादशाह की लोकप्रियता का एक और सबूत उनका नया गाना सोलमेट है, जो उनके तीसरे एल्बम ‘एक था राजा’ का हिस्सा है। इस गाने को 100 मिलियन से अधिक स्ट्रीम मिले हैं।

विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाली इस उपलब्धि को भारतीय हिप-हॉप के लिए एक मील का पत्थर माना जा रहा है। ये दोनों पंजाबी गायक ड्रेक, ट्रैविस स्कॉट, एमिनेम, केंड्रिक लैमर, निकी मिनाज, जूस डब्ल्यूआरएलडी और XXXTentacion जैसे अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की सूची में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बादशाह ने कहा-“यह एक सपने जैसा है कि कुछ साल पहले तक भारतीय हिप-हॉप एक भूमिगत आंदोलन था और आज हम दुनिया के सबसे बड़े नामों के साथ खड़े हैं।”


बादशाह का नया गाना सोलमेट है, जो उनके तीसरे एल्बम ‘एक था राजा’ का हिस्सा है। इस गाने को 100 मिलियन से अधिक स्ट्रीम मिले हैं।


सिद्धू मूसेवाला को याद करते हुए आगे उन्होंने कहा कि सिधुभाई की कमी हमेशा खलती है, लेकिन हम उनकी विरासत को जारी रखेंगे और दुनिया भर में अपनी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगे।

गौरतलब है कि इस लिस्ट में 2022 में मारे गए सिद्धू मूसेवाला भी शामिल हैं। सिद्धू का नाम टॉप 5 कलाकारों में आता है। दुनियाभर में सिद्धू मूसेवाला के चाहने वालों ने साबित कर दिया कि उनका संगीत वैश्विक स्तर पर कितना सफल और प्रभावशाली था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *