भारतीय कमांडो इस्राइल में, विशेषज्ञता बढ़ाने के लिए सैन्य अभ्यास

यरूशलम: भारतीय कमांडो इस्राइल में, विशेषज्ञता बढ़ाने के लिए सैन्य अभ्यास. इस्राइली इतिहास में अब तक के सबसे बड़े सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए भारतीय कमांडो इस्राइल में हैं. दो हफ्ते चलने वाले इस सैन्य अभ्यास में इस्राइल और आठ अन्य देशों की वायुसेनाएं भी हिस्सा लेंगी.
भारत इस सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेकर आतंकवाद निरोधक अभियानों सहित विशेष बलों की क्षमताएं बढ़ाने की तैयारी में है. ग्रुप कैप्टन मलुक सिंह की अगुवाई में 16 गरुड़ कमांडो सहित 45 सदस्यीय भारतीय टुकड़ी ‘ब्लू फ्लैग’ हवाई प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान के इस्राइल के विशेष बलों के साथ करीबी तौर पर काम कर रही है. इस अभ्यास का मकसद विशेष अभियानों में विशेषज्ञता हासिल करना है.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *