India vs England : मोहाली टेस्ट पर भारत की पकड़ मजबूत, इंग्लैंड दूसरी पारी में 78/4

मोहाली। भारत ने मोहाली टेस्ट मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 78 रन पर चार विकेट गवां दिए हैं। उसे भारत की पहली पारी के लीड की बराबरी के लिए 56 रन और बनाने हैं। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में कप्तान कुक, बेन स्टोक्स, मोइन अली और जॉनी बेयरस्टो को विकेट गवां चुका है। दूसरी पारी में इंग्लैंड को 27 रन के स्कोर पर पहला झटका आर अश्विन ने दिया, जब उन्होंने कप्तान एलिस्टर कुक को 12 रन के निजी स्कोर पर क्लिन बोल्ड कर दिया। India vs England

india-vs-england-3

अभी इंग्लैंड के स्कोर में 12 रन जुड़े थे कि अश्विन ने मोइन अली को 5 रन के निजी स्कोर पर जयंत यादव के हाथों कैच आउट करा दिया। इंग्लैंड को 70 रन के स्कोर पर जयंत यादव ने तीसरा झटका दिया। उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को पार्थिव पटेल के हाथों विकेट के पीछे कैच आउट कराया। तीसरे दिन के खेल में एक ओवर बचा था और आर अश्विन ने बेन स्टोक्स को एलबीडब्लू आउट कर इंग्लैंड को चौथा झटका दे दिया। स्टंप के समय जो रूट 33 और गैरेथ बैटी 0 रन के स्कोर पर नाबाद रहे।

भारत की पहली पारी:

इंग्‍लैंड के खिलाफ मोहाली टेस्‍ट में भारतीय टीम तीसरे दिन 417 रन बनाकर ऑल आउट हो गर्इ। तीसरे दिन रवींद्र जडेजा (90), आर अश्विन (72) और जयंत यादव (55) की पारियों के बूते भारत ना केवल इंग्‍लैंड के स्‍कोर को पीछे छोड़ाा बल्कि बढ़त भी हासिल की। पहली पारी के आधार पर भारत को 134 रन की बढ़त मिली। भारत की ओर से पांच बल्‍लेबाजों, चेतेश्‍वर पुजारा (51), विराट कोहली (62), आर अश्‍विन (72), जडेजा (90) और जयंत यादव (55) ने अर्धशतक लगाए। इसके अलावा टेस्‍ट क्रिकेट में पहली बार भारत के सातवें, आठवें और नौवें नंबर के बल्‍लेबाज ने फिफ्टी लगाई। इंग्‍लैंड की ओर से बेन स्‍टोक्‍स ने पांच विकेट लिए। भारत के आखिरी चार विकेटों ने 213 रन जोड़े। सातवें विकेट के लिए जडेजा व अश्विन के बीच 97 और जडेजा व जयंत यादव के बीच 80 रन की साझेदारी हुई।

जडेजा ने अपना तीसरा टेस्‍ट अर्धशतक पूरा किया। लंच के बाद जडेजा आक्रामक रूख में नजर आए। वे अपने पहले टेस्‍ट शतक के करीब थे लेकिन आदिल रशीद की गेंद को छक्‍के के लिए मारने के प्रयास में जडेजा बाउंड्री पर लपके गए और शतक से चूक गए। उन्‍होंने 90 रन बनाए जो कि उनका टेस्‍ट में सर्वाधिक स्‍कोर है। अपना दूसरा टेस्‍ट मैच खेल रहे जयंत यादव ने पहला टेस्‍ट अर्धशतक लगाया।

www.naqeebnews.com

# India vs England

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *