छह देशों के हॉकी टूर्नामेंट के मैच में जर्मनी से हारा भारत

वेलेंसिया: छह देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की शुरुआत खराब रही, जब उसे अपने पहले ही मैच में जर्मनी के खिलाफ 0-4 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

indian-hockey-team_650x400_81467088998

जर्मनी ने पहले क्वार्टर में पांचवें मिनट में ही मैट्स ग्रामबुश के गोल की मदद से बढ़त बनाई। ग्रामबुश ने कुछ मिनटों बाद ही टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया, जबकि मोरिट्ज फुएस्र्ते ने 14वें मिनट में एक और गोल दागकर पहले क्वार्टर में ही जर्मनी को 3-0 से आगे कर दिया।

 

मध्यांतर तक 3-0 से आगे थी जर्मनी टीम…
भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरे क्वार्टर में वापसी की और कुछ अच्छे मूव भी बनाए, लेकिन गोल नहीं कर सके। मध्यांतर तक जर्मनी की टीम 3-0 से आगे थी।

 

तीसरे क्वार्टर में भी दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पहले जर्मनी के मार्टिन ज्विकर और फिर क्रिस्टोफर वेस्ली को फाउल के लिए बाहर किया गया, लेकिन भारत इसका फायदा नहीं उठा पाया।

 

अंतिम क्वार्टर में पूरी ताकत झोंकी टीम इंडिया ने…
भारत ने अंतिम क्वार्टर में पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन लुकास विंडफीडर ने 57वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलते हुए जर्मनी की 4-0 से जीत सुनिश्चित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *