भारत ने नेपाल सरकार को सौंपा जयनगर-कुर्था रेलवे लिंक

काठमांडू 23अक्टूबर : भारत ने जयनगर कुर्था रेलवे लिंक को आज औपचारिक रूप से नेपाल सरकार को सौंप दिया। नेपाल में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने यहां एक संक्षिप्त समारोह में नेपाल की परिवहन एवं भौतिक अवसंरचना मंत्री रेणु कुमारी यादव को उपरोक्त रेलवे लिंक नेपाल रेलवे कंपनी लिमिटेड के सुपुर्द करने संबंधी दस्तावेज सौंपे।

भारत ने नेपाल सरकार को सौंपा जयनगर-कुर्था रेलवे लिंक

भारत सरकार के 877 करोड़ नेपाली रुपये के अनुदान से निर्मित यह 34.9 किलोमीटर लंबी ब्रॉडगेज लाइन भारत के जयनगर से नेपाल के कुर्था तक बन कर पहले ही तैयार हो गयी थी। यह रेलवे लिंक जयनगर -बिजालपुरा – बर्दीबास तक 68.77 किलोमीटर के रेलमार्ग का हिस्सा है। कुर्था से बर्दीबास तक 33.87 किलोमीटर का भाग निर्माणाधीन है। जयनगर – कुर्था रेल मार्ग में विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल जनकपुर धाम सहित आठ स्टेशन हैं। पहले जयनगर से बिजालपुरा तक नैरोगेज रेललाइन थी। इसके अलावा जोगबनी से बिराटनगर तक 18.6 किलोमीटर लंबी रेललाइन बन चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *