महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 88 रन से शिकस्त दे दी है। भारत की ओर से मिले 248 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 43 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

महिला क्रिकेट में यह पहला अवसर रहा जब पाकिस्तान की टीम, भारतीय टीम को ऑलआउट कर सकी। पाकिस्तान के लिए सिदरा अमीन ने 81 रन की पारी खेली जब्कि दीप्ति शर्मा और क्रांति गौड़ ने तीन-तीन विकेट लिए।
रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में हुए मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 88 रन से हरा दिया। भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन बनाए थे।
भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल और मंधाना ने पहले विकेट के लिए 48 रन जबकि मंधाना ने 23 और रावल ने 31 रन बनाए। सबसे ज्यादा 46 रन हरलीन देओल ने बनाए। उन्होंने 65 गेंदों की पारी में 4 चौके और एक छक्का लगाया।
अन्य खिलाड़ियों में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 19 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्स ने 32, दीप्ति शर्मा ने 25 और स्नेह राणा ने 20 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने अंतिम ओवरों में 20 गेंद पर 2 छक्के और 3 चौके की मदद से 35 रन बनाए और नाबाद रहकर भारत को 247 के स्कोर तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई।
पाकिस्तान की टीम 43 ओवर में 159 पर सिमट गई। पाकिस्तान की तरफ से सिदरा अमीन ही भारतीय गेंदबाजों का सामना कर सकीं। उन्होंने 106 गेंद पर एक छक्का और 9 चौके की मदद से 81 रन बनाए। नतालिया परवेज ने 46 गेंद पर 33 रन बनाए। सिदरा नवाज ने 14 रन बनाए जबकि अन्य बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सके।
क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने भारत की तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी की। क्रांति गौड़ को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने 10 ओवर में मात्र 20 रन देकर 3 विकेट लिए। वजबकि दीप्ति शर्मा ने 9 ओवर में 45 रन देकर 3 विकेट लिए। स्नेह राणा ने 2 विकेट लिए।
