दक्षिण कोरिया को शिकस्त देकर भारत ने जारी रखा हॉकी का का विजयी अभियान

चीन में आयोजित एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। भारतीय टीम ने आज अपने चौथे राउंड-रोबिन मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 3-1 से शिकस्त दी है।

दक्षिण कोरिया को शिकस्त देकर भारत ने जारी रखा हॉकी का का विजयी अभियान

दक्षिण कोरिया के खिलाफ खेलते हुए भारत के विवेक सागर प्रसाद ने आठवें मिनट में पहले गोल की ख़ुशी दिलाई और इसके बाद हरमनप्रीत सिंह ने नवें और 43वें मिनट टीम के हिस्से में तीन गोलों का उपहार ला दिया।

जवाब में दक्षिण कोरिया की ओर से यांग जिहुन ने खेल के 29वें मिनट अपने देश का प्रतिन्धित्व करते हुए एकमात्र गोल किया।

इससे पहले बुधवार को भारत मलेशिया को 8-1 से पछाड़कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा। भारत की इस जीत ने कोरिया के 3 मैचों में जीत के जारी विजयी अभियान को भी तोड़ दिया है।

एक और ख़ास बात यह है कि एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारतीय टीम ने अपने सभी 4 मैचों में जीत दर्ज करते हुए खुद को अजेय साबित किया है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के मध्य खेले गए इस मैच के दूसरे हाफ में मुकाबला काफी रोमांचक हो गया। भारत के हिस्से में 43वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर आया और इसे गोल पोस्ट में डालने में भारतीय खिलाडी ने कसी भी रिस्क को हावी नहीं होने दिया। इस तरह कप्तान हरमनप्रीत सिंह के इस गोल की बदौलत भारत को 3-1 की शानदार बढ़त मिली।

हालाँकि जवाब में कोरियाई खिलाड़ियों ने काफी आक्रमक रुख अपनाते हुए हावी होने की कोशिश की मगर मजबूत भारतीय रक्षापंक्ति के सामने वह सफल नहीं हो सके। 

बताते चलें कि अब तक के सफर में पेरिस ओलम्पिक 2024 की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत में मेजबान चीन को 3-0 से हराया था। इसके बाद जापान को 5-1 से शिकस्त दी और फिर मलेशिया को 8-1 से हराने के बाद दक्षिण कोरिया के खिलाफ 3-1 से जीत हासिल की।

हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में टीम अपने अंतिम राउंड-रॉबिन मैच में शनिवार, 14 सितंबर को चीन के इनर मंगोलिया के हुलुनबुइर शहर के मोकी ट्रेनिंग बेस पर पाकिस्तान से मुक़ाबला करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *