एशियन गेम में भारत ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ बटोरे सौ पदक

भारत का शानदार प्रदर्शन एशियाई खेल 2023 में जारी है। गेम्स के चौदहवें दिन भारत ने पांच पदक हासिल करने के साथ अपने पदकों की संख्या का शतक बना लिया है। ये सिलसिला जारी रहेगा क्योंकि कई खिलाडी फ़ाइनल में अपनी जगह बनाकर पदक की दावेदारी मज़बूत कर चुके हैं।

एशियन गेम में भारत ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ बटोरे सौ पदक

आज का पहला पदक कंपाउंड तीरंदाजी में मिला। महिला एकल में अदिति ने कांस्य पदक हासिल किया। इसके बाद शूटिंग में ज्योति और ओजस ने स्वर्ण पदक जीता। महिला कबड्डी टीम भी स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रही।

तीरंदाजी में अभिषेक ने रजत और अदिति ने कांस्य पदकपर अधिकार जमाया जबकि पुरुषों की कंपाउंड तीरंदाजी प्रतियोगिता का फाइनल अभिषेक और ओजस के बीच था।ओजस ने फाइनल में बढ़िया प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि अभिषेक को रजत मिला। चीनी ताइपे को हराकर महिला कबड्डी टीम ने लगातार चौथी बार एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

भारत ने एशियाई खेलों के इतिहास में पहली बार पदकों का शतक लगाया है। इस प्रतियोगिता में यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। इससे पहले एशियन गेम्स के 13 दिनों में भारत 95 पदक हासिल हासिल कर चुका था और पदकों का सैकड़ा लगाने में महज़ 5 पदक पीछे था।

एशियन खेलों में भारत ने अबतक सर्वाधिक 70 पदक जीते थे। ये खेल 2018 में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित किये गए थे।

1951 में प्रारम्भ होने वाले एशियाई खेलों के मेजबान भारत ने कुल 51 पदक जीते थे। इसमें 15 स्वर्ण, 16 रजत और 20 कांस्य पदक शामिल थे। पदक तालिका में भारत दूसरे स्थान पर था। हालांकि, इसके बाद भारत को 50 पदक हासिल करने के लिए 31 साल का इंतजार करना पड़ा। 1982 में नई दिल्ली में आयोजित एशियाई खेलों में भारत ने 13 स्वर्ण सहित 57 पदक जीते। 1954 में भारत ने कुल 17 और 1958 में सिर्फ 13 पदक जीते, जबकि 1951 में भारत ने 15 स्वर्ण जीते थे।

1990 में भारत शीर्ष 10 में भी जगह नहीं बना सका था। इस साल सिर्फ 23 पदक में सिर्फ एक स्वर्ण पदक भारत को मिला था। सदी की शुरुआत से भारत के प्रदर्शन में सुधार आया और 2006 में पहली बार भारत ने विदेश की धरती पर 50 से ज्यादा पदक जीते और तबसे लगातार 50 से ज्यादा पदक जीतता रहा है।

65 पदक जीतते हुए 2010 में भारत ने नया कीर्तिमान बनाया। फिर 2018 में 70 पदक जीते और अब 2023 में भारत ने पदकों का सैकड़ा लगा लिया है। इसके अलावा कई खिलाड़ी फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित करके पदक पक्का कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *