अंतरराष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस पर भारत ने ‘#23for23’ पहल के साथ मनाया

बीते दिन 23 अक्टूबर को देश में अंतरराष्ट्रीय स्नो लेपर्ड दिवस को मनाया गया। इसे ‘#23for23’ नामक एक अनूठी पहल के साथ मनाया गया। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस उत्सव का किया नेतृत्व किया।

अंतरराष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस पर भारत ने ‘#23for23’ पहल के साथ मनाया

इस अवसर पर देशभर के लोगों को हिम तेंदुआ (स्नो लेपर्ड) और उनके आवास संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। नागरिकों सहित संस्थानों और भारतीय सेना की इस रचनात्मक जागरूकता अभियान में भागीदारी की सराहना की।

स्नो लेपर्ड सर्वे में भारतीय हिमालय में 718 स्नो लेपर्ड दर्ज किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की संरक्षण सफलताओं पर प्रकाश डालते हुए, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि देश का स्नो लेपर्ड संरक्षण कार्यक्रम उत्साहजनक परिणाम दे रहा है। हाल ही में संपन्न हुए पहले स्नो लेपर्ड सर्वे में भारतीय हिमालय में 718 स्नो लेपर्ड दर्ज किए गए, जिनमें से अकेले लद्दाख में 477 स्नो लेपर्ड हैं।

ग्लोबल स्नो लेपर्ड एंड इकोसिस्टम प्रोटेक्शन प्रोग्राम के के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय स्नो लेपर्ड दिवस भारत के लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराता है और इस प्रतीकात्मक प्रजाति के दीर्घकालिक अस्तित्व के लिए वैज्ञानिक निगरानी, आवास संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी पर देश के निरंतर प्रयासों को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *