पाकिस्तान को हर स्तर पर दिया जा रहा मुंहतोड़ जवाब: राजनाथ सिंह

झारखंड। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारत अब दुनिया की एक बड़ी ताकत है और पाकिस्तान को उसकी हरकतों के लिए हर स्तर पर मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। झारखंड की रघुवर दास सरकार के एक हजार दिन पूरे होने पर आयोजित रैली में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने यह बात कही। सिंह ने कहा, देश पहले से सुरक्षित है।

अब आपका, हमारा भारत कमजोर देश नहीं रह गया है। भारत अब दुनिया की एक बड़ी ताकत बन गया है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान को उसकी हरकतों के लिए हर स्तर पर मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। सिंह ने कहा, देश की सेना एवं अर्धसैनिक बल सीमाओं की सुरक्षा पूरी मुस्तैदी से कर रहे हैं और हर नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। सिंह ने कहा कि मोदी सरकार और राज्य की भाजपा सरकारों का लक्ष्य गरीबों का कल्याण है और सरकार की सभी नीतियां गरीबों को ही समर्पित हैं।

 

इस सिलसिले में उन्होंने झारखंड के चेक डैम की योजना, उज्ज्वला योजना एवं रोजगार नीति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढऩे वाली अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि काले धन पर केन्द्र सरकार बहुत सक्रिय है और इसी उद्देश्य से विमुद्रीकरण की नीति लाई गई जिससे काला धन जमा करने वालों की खाट खड़ी हो गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *