टी 20 के रोमांचक मुक़ाबले में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया

महिला टी20 वर्ल्ड कप मुक़ाबले में भारत पाकिस्तान के ख़िलाफ़ रविवार को एक यादगार जीत दर्ज की। इस जीत का सेहरा जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष के सर बंधा।

टी 20 के रोमांचक मुक़ाबले में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान ने 149 रन बनाए। भारतीय टीम को यह मुक़ाबला जीतने के लिए रिकॉर्ड रन से ज़्यादा बनाने थे। इस मैच में ऋचा घोष और जेमिमा रोड्रिग्स की शानदार बल्लेबाज़ी की बदौलत पाकिस्तान को सात विकेट से हराया। पहले खेलते हुए पाकिस्तान ने जीत के लिए 150 रन का लक्ष्य रखा था।

बल्लेबाज़ी करते समय एक वक़्त ऐसा आया जब 9वें ओवर के बाद भारतीय टीम को प्रति ओवर 7.72 की औसत से रन बनाने की ज़रूरत थी। इस समय शेफ़ाली वर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर का विकेट गिरने के बाद 16वें ओवर की समाप्ति पर यह औसत बढ़ कर 10.25 रन प्रति ओवर हो गया और खेल एकतरफा नज़र आने लगा।

इन कठिन घड़ियों में ऋचा और जेमिमा ने यादगार पारी खेली और जीत का सेहरा अपने देश के सर किया एक समय ऐसा आया जब जीत के लिए भारतीय टीम को 24 गेंदों में 41 रन की ज़रूरत थी।

शानदार प्रदर्शन करते हुए ऋचा ने पाकिस्तान की खिलाडी निदा दार की गेंद पर चौका लगाते हुए मोर्चा साधा। उनके साथ जेमिमा ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए यादगार पारी खेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *