खुशहाल देशों की सूची में भारत 126वें नंबर पर

संयुक्त राष्ट्र की विश्व खुशहाली रिपोर्ट में फिनलैंड लगातार सातवीं बार दुनिया का सबसे खुशहाल देश बना है जबकि अफ़ग़ानिस्तान इस पायदान में सबसे निचले स्थान पर है। इस रिपोर्ट में दुनिया के 143 देशों का आकलन किया गया है।

खुशहाल देशों की सूची में भारत 126वें नंबर पर

बुधवार को जारी विश्व खुशहाली रिपोर्ट में डेनमार्क, आइसलैंड और स्वीडन शीर्ष दस खुशहाल देशों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। रिपोर्ट में भारत 126वें स्थान पर है। भारत बीते वर्ष भी इसी पोज़िशन पर था।

बीते एक दशक के आंकड़ों पर नज़र डालें तो पहली बार अमरीका और जर्मनी 20 सबसे खुशहाल देशों में अपनी जगह नहीं बना सके हैं। दोनों ही देश इस लिस्ट में फिसलकर 23वें और 24वें स्थान पर आ गए हैं। कोस्टा रिका और कुवैत ने 12वीं और 13वीं जगह बनाते हुए इस लिस्ट में टॉप 20 में प्रवेश किया है।

इस रिपोर्ट से खुलासा होता है कि दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में अब कोई भी सबसे बड़ा देश शामिल नहीं है। शीर्ष 10 देशों में केवल नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया की जनसँख्या 15 मिलियन से अधिक है, जबकि यूनाइटेड किंगडम और कनाडा की आबादी 30 मिलियन से अधिक है।

दुनियाभर के देशों की यह खुशहाली रिपोर्ट वहां की जनता के जीवन संतुष्टि के मूल्यांकन तथा सकल घरेलू उत्पाद के अलावा सामाजिक समर्थन, स्वस्थ जीवन, स्वतंत्रता, उदारता और भ्रष्टाचार के आधार पर तैयार की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *