भारत ने एफआईएच पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप के मुकाबले में पाकिस्तान को पराजित कर दूसरे दौर में जगह बना ली है। एम्स्टेलवीन के वैगनर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत की टीम शुरु से ही आक्रामक नज़र आई। पाकिस्तान का वर्ल्ड कप में सफर अब खत्म हो गया
भारतीय टीम के इस दबदबे ने विपक्षी टीम को वापसी का मौका दिए बिना टूर्नामेंट से बेदखल कर दिया। इसके साथ ही भारत ने एफआईएच पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के पूल डी मुकाबले में दूसरे दौर में जगह बना ली है।
भारतीय टीम ने मैच के शुरुआती मिनटों से ही अपने प्रतिद्वंदी पर हावी नज़र आई और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने छठे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के रिबाउंड पर करारा शॉट लगाकर भारत के लिए पहली कामयाबी दर्ज की।
पहले गोल के ठीक पांच मिनट बाद यानी मैच के 11वें मिनट में दूसरा गोल भी भारत के कहते में आया। इस बार अभिषेक के पास पर डी के भीतर मौजूद मनदीप सिंह की समझदारी और विपक्षी डिफेंडर से हुए डिफ्लेक्शन की बदौलत भारत ने अपनी बढ़त को 2-0 तक पहुंचा दिया। इस तरह मैच के शुरूआती 15 मिनट तक पाकिस्तानी टीम गेंद के लिए संघर्ष करती दिखी।
पाकिस्तान के हन्नान शाहिद ने खेल के 7वें मिनट में लगातार तीसरे प्रयास में गोल करके स्कोर 3-1 किया मगर 9वें मिनट में अभिषेक के दूसरे गोल ने स्कोर 4-1 तक पहुंचा दिया। लेकिन उसी मिनट में पाकिस्तान के सुफियान खान ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर हाफ-टाइम तक स्कोर 4-2 करने में सफलता पा ली थी।
हॉकी वर्ल्ड कप में पूल डी के अपने आखिरी मैच में भारत अपने पूल से इंग्लैंड के साथ टूर्नामेंट के अगले दौर में पहुंच गया है। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 21वें मिनट में जबकि अभिषेक ने 24वें मिनट में एक-एक गोल और किया। हार्दिक सिंह ने 35वें मिनट में एक गोल करने के साथ भारत के स्कोर को 5 पर पहुंचा दिया। वहीं पाकिस्तान के लिए हन्नान शाहिद ने 22वें और 46वें मिनट में दो गोल किए जबकि सुफियान खान ने 24वें मिनट में एक गोल किया। इस जीत के साथ ही पूल डी से इंग्लैंड और भारत अगले दौर में प्रवेश कर गए हैं।