IND vs ENG 5th Test: इंग्लैंड ने बनाए पहली पारी में 477 रन, भारत 60/0

चेन्नई। भारत और इंग्लैंड के बीच के एमए चिदंबरम स्टेडियम खेले जा रहे पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 60 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 30 और पार्थिव पटेल 29 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद हैं। इससे पहले इंग्लैेंड की पहली पारी 477 रन पर सिमट गई। लियाम डॉसन अपने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में 66 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट, उमेश यादव और इशांत शर्मा ने दो दो विकेट लिए वहीं, आर अश्विन और अमित मिश्रा को एक एक सफलता हाथ लगी। इंग्लैंड का एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। IND vs ENG

IND vs ENG

अश्विन ने दूसरे दिन की शुरुआत शानदार की और दिन के पहले ही ओवर में रवींद्र जडेजा ने जॉनी बेयरस्टॉ (06) को पार्थिव पटेल के हाथों कैच आउट कराकर भारत को पांचवीं सफलता दिला दी। इसके बाद इशांत शर्मा ने जोस बटलर (05) को एलबीडब्ल्यू आउट कर इंग्लैंड को छठा झटका दे दिया। इसके बाद उमेश यादव ने शतक जमा चुके मोइन अली (146) को आउट कर भारत को सातवीं सफलता दिलायी। रवींद्र जडेजा ने मोइन अली का कैच पकड़ा। इसके बाद उमेश यादव की गेंद पर पार्थिव पटेल ने आदिल रशीद (60) का कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन भेजा। के एल राहुल की शानदार फील्डिंग और पार्थिव पटेल की चुस्ती के चलते स्टुअर्ट ब्रॉड (19) रन आउट होकर पवेलियन लौटे। इसके बाद अमित मिश्रा ने जैक बॉल (12) को बोल्ड कर इंग्लैंड की पारी 477 रनों पर समेट दी।

इससे पहले इंग्लैंड ने पहले दिन स्टंप के समय 4 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए थे, मोइन अली ने संभलकर खेलते हुए अपना पांचवां टेस्ट शतक पूरा किया था। जॉनी बेयरस्टो ने 49 रनों का योगदान दिया था। जो रूट ने जडेजा पर चौके के साथ अपना 27वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 88 रन बनाए थे। भारत को पहली सफलता इशांत शर्मा ने दिलाई। उन्होंने 1 रन के निजी स्कोर पर जेनिंग्स को पार्थिव पटेल के हाथों कैच आउट कराया। कुछ ही देर बाद रवींद्र जडेजा ने कप्तान एलेस्टर कुक (10) को पवेलियन भेजा। जडेजा ने जो रूट (88) और बेयरस्टो (49) को भी आउट किया।

www.naqeebnews.com

# IND vs ENG

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *