प्रदेश में डेंगू के मरीज बढ़े, सबसे ज्यादा लखनऊ से

लखनऊ। प्रदेश में डेंगू के मरीजों की संख्या में इज़ाफा हुआ है। डेंगू के आठ मरीज़ और बढ़ गए हैं। जिसमें लखनऊ में छह और उन्नाव में दो नए मरीज मिले हैं। आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब तक कुल 202 मरीज डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।

dengu

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अरुण कुमार सिन्हा के मुताबिक प्रदेश में अब तक डेंगू से दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा जापानी इंसेफलाइटिस से ग्रसित 84 रोगियों की जानकारी मिली है। इस बुखार से सात लोगों के मौत की सूचना है। वहीं कालाजार से प्रदेश भर में 66 और चिकनगुनिया से ग्रस्त 12 मरीज पाये गये हैं। प्रमुख सचिव का कहना है कि इन बीमारियों से प्रेदेश में किसी की मौत नहीं हुई है। सिन्हा ने बताया कि प्रदेश के 11 जिलों में डेंगू के मामले मिले हैं। इसमें लखनऊ में सबसे अधिक 102, बस्ती में एक, सीतापुर में सात, उन्नाव में चार, कानपुर में 10, मीरजापुर में पांच, बांदा में 13, मेरठ में 19, गाजियाबाद में 36, गौतमबुद्धनगर में तीन तथा फतेहपुर में दो मरीज डेंगू से प्रभावित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *