इंडिया गठबंधन की मुंबई बैठक में कई सवालों से उठेगा पर्दा

 

इंडिया’ गठबंधन की तीसरी बैठक आज मुंबई में होने वाली है। ये बैठक दो दिनों तक चलेगी। इस बैठक में गठबंधन का ‘लोगो’ जारी करने के साथ कई बातें स्पष्ट होने की उम्मीद की जा रही है।

इंडिया गठबंधन की मुंबई बैठक में कई सवालों से उठेगा पर्दा

इंडिया गठबंधन की दो दिवसीय बैठक आज गुरुवार 31 अगस्त और पहली सितम्बर को मुंबई में होने जा रही है। बैठक में तमाम मुद्दों पर विचार किया जाएगा। जिसमे हेड ऑफिस, सीट शेयरिंग और संयोजक पर चर्चा की जा सकती है।

बैठक के शेड्यूल की बात करें तो आज शाम 6:30 बजे एक अनौपचारिक बैठक के साथ इसका आग़ाज़ होगा। इसके बाद उद्धव ठाकरे की ओर से रात 8:00 बजे डिनर की व्यवस्था है।

बैठक के अंतिम और दूसरे दिन पहली सितंबर को सुबह 10:15 बजे गठबंधन का ग्रुप फोटो सेशन होगा। इस फोटो सेशन के बाद इंडिया के लोगो का अनावरण किया जाएगा। दोपहर 2:00 बजे महाराष्ट्र कांग्रेस की तरफ से भोजन की व्यवस्था है। लंच के बाद दोपहर 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।

गठबंधन के विस्तार के लिए अन्य पार्टियों को लाने की चर्चा इस बैठक में हो सकती है। इसके अलावा मेनिफेस्टो और सीट शेयरिंग जैसे अहम मुद्दों पर भी बात किये जाने की संभावना है। बैठक में कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर चर्चा होगी साथ ही इस बात पर भी विमर्श होगा कि कितनी सीटों पर कौन सा दल चुनाव लड़ेगा।

अनुमान लगाया जा रहा है कि इस तीसरी और बेहद महत्वपूर्ण बैठक में गठबंधन के संयोजक के नाम का भी एलान हो सकता है। इसके अलावा इंडिया के कोऑर्डिनेशन कमेटी के संभावित सदस्यों के नाम पर भी चर्चा हो सकती है और गठबंधन के पीएम चेहरे को लेकर भी चर्चा की जा सकती है।

मुंबई में होने वाली इस बैठक में इंडिया गठबंधन की रैली तथा आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर भी विचार किया जायेगा। इसके अलावा इंडिया गठबंधन के हेड ऑफिस को लेकर बातचीत किये जाने की भी उम्मीद है।

उम्मीद की जा रही है कि विपक्ष गठबंधन की मुंबई में आयोजित इस तीसरी बैठक के दौरान गठबंधन के संयोजक का नाम भी सामने आ सकता है। ये भी क़यास लगाया जा रहा है कि एक से ज्यादा संयोजक बनाए जाने पर भी विचार किया जा सकता है।

अब तक इंडिया गठबंधन की दो बैठकें हो चुकी हैं। पहली बैठक 23 जून को पटना में हुई थी और उस समय तक गठबंधन का नाम तय नहीं किया गया था। बेंगलुरु में आयोजित दूसरी बैठक 17-18 जुलाई को संपन्न हुई। दूसरी बैठक में गठबंधन को इंडिया नाम मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *