कैटरीना-विक्की की शादी में मेहमानों को मिलेगा खास कोड और बंद रहेंगे मोबाइल

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी में फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स से लेकर कई प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टरर्स के शामिल हो रहे हैं। इस शादी में सुरक्षा के बेहद खास इंतजाम किए गए हैं. इस शादी में शामिल होने जा रहे मेहमानों को एक खास कोड दिया गया है। इस कोड को दिखाकर ही गेस्ट्स को शादी में एंट्री मिल सकेगी।

कैटरीना-विक्की की शादी में मेहमानों को मिलेगा खास कोड और बंद रहेंगे मोबाइल

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ आज दोपहर ठीक 3:30 से 3:45 के बीच सात फेरे लेंगे। आपको बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी में गेस्ट्स को मोबाइल फोन के इस्तेमाल की मनाही रहेगी। खबरों की मानें तो ऐसा इसलिए भी है क्योंकि विक्की कौशल और कैटरीना अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो बेचने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *