हज के दौरान चंदा इकट्ठा करने के मामले में कैद और जुर्माना लग सकता है- सऊदी अरब

सऊदी अधिकारियों ने आगामी हज सीज़न 2024 में शिरकत करने वाले यात्रियों को चेतावनी दी है कि, यदि कोई भी यात्री बिना अनुमति के दान एकत्र करता है, तो उसपर 7 साल तक की जेल और 5 मिलियन रियाल का जुर्माना लगाया जा सकता है।

हज के दौरान चंदा इकट्ठा करने के मामले में कैद और जुर्माना लग सकता है- सऊदी अरब

गल्फ न्यूज के अनुसार, सऊदी पब्लिक प्रॉसिक्यूशन ने आगामी हज सीजन में भाग लेने वाले तीर्थयात्रियों को अनधिकृत धन उगाहने वाली हरकतों में शामिल होने के खिलाफ चेतावनी दी है।

उन्होंने कहा, कानून तोड़ने वालों को गंभीर सजा का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें 7 साल तक की जेल, 5 मिलियन रियाल तक का जुर्माना या मुमकिन है कि दोनों शामिल हों।

अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर,पब्लिक प्रॉसिक्यूशन ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि सक्षम अथॉरिटी की इजाज़त के बिना दान करना या नकद जमा करने पर सख्त पाबन्दी है।

उन्होंने एंटी-फाइनेंशियल फ्रॉड एंड ट्रस्ट एक्ट के उल्लंघन का हवाला देते हुए कहा कि वित्तीय फायदे के लिए धोखाधड़ी या गुमराह करने के किसी भी प्रयास के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *