बरेली में शून्य अंक देने वाले परीक्षक को जीवन भर के लिए किया डिबार

बरेली, 10 सितम्बर : महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के बीबीए प्रथम सेमेस्टर 2021 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में शून्य अंक देने वाले परीक्षक एवं प्रवक्ता सुनील कुमार त्रिवेदी को मूल्यांकन से जीवन भर के लिए डिबार कर दिया गया है।

बरेली में शून्य अंक देने वाले परीक्षक को जीवन भर के लिए किया डिबार

कुलपति केपी सिंह ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गणित विषय की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में छात्र छात्राओं को शून्य (0) अंक प्रदान करने एवं अनुत्तीर्ण किए जाने के संबंध में छात्रों ने कुलपति से शिकायत की गयी थी। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कुलपति श्री सिंह ने एक समिति गठित कर उत्तर पुस्तिकाओं का परीक्षण कराया गया । इस परीक्षण में समिति ने पाया की उक्त शिक्षक ने अपने दायित्वों को निष्ठा पूर्वक निर्वहन नहीं किया है।

इस बीच विश्वविद्यालय मिडिया सैल प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि इस संबंध में कुलपति के आदेश के अनुपालन में विश्वविद्यालय के परीक्षा संबंधी कार्यों से गणित के परीक्षक सुनील कुमार त्रिवेदी को स्थाई तौर पर डीबार कर दिया गया है। विश्वविद्यालय शीघ्र ही इस प्रकरण को परीक्षा समिति में ले जाएगा जहां इस प्रकरण पर अन्य कई कड़े कदम उठाए जा सकते हैं। आरोपी प्रवक्ता सुनील कुमार त्रिवेदी बीबीए जमुना प्रसाद मेमोरियल कॉलेज भैरापुर बरेली में कार्यरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *