मार्च में रिज़र्व बैंक के 7 अवकाश के अलावा सूबे के भी अवकाश की सूची

मार्च में 13 दिन बैंक बंद रहेंगे जिसकी शुरुआत महाशिवरात्रि के पहली तारीख को पड़ने से हो रही है। भारतीय रिजर्व बैंक के कैलेंडर के मुताबिक़ इस महीने में बैंक में 13 दिन छुट्टी रहेगी। इन 13 में से 7 भारतीय रिजर्व बैंक के अवकाश की कैलेंडर सूची के अनुसार हैं। इसके अलावा बाक़ी छुट्टियां सप्ताहांत शनिवार और रविवार की हैं।

मार्च में रिज़र्व बैंक के 7 अवकाश के अलावा सूबे के भी अवकाश की सूची

बैंक ग्राहक ध्यान दें कि देश के सभी राज्यों या क्षेत्रों में सभी 13 दिनों के लिए सभी बैंक बंद नहीं रहेंगे, क्योंकि अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां और त्योहार अलग-अलग होते हैं। ग्राहक को संबंधित बैंकों में जाने से पहले बैंक शाखा की अवकाश सूची देख लेनी चाहिए।

मार्च 2022 के महीने में बैंक की छुट्टियों की सूची इस तरह है

01 मार्च, 2022: महाशिवरात्रि
03 मार्च, 2022: लोसार
04 मार्च, 2022: चापचर कुटु
06 मार्च 2022: रविवार
12 मार्च 2022: दूसरा शनिवार:
13 मार्च 2022: रविवार
17 मार्च 2022: होलिका दहन
18 मार्च, 2022: होली/होली दूसरा दिन धुलेती/डोलजात्रा
19 मार्च, 2022: होली/याओसंग दूसरा दिन
22 मार्च 2022: बिहार दिवस
26 मार्च 2022: चौथा शनिवार
27 मार्च 2022: रविवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *