अमेरिकी सैनिकों की मदद करने वाले इराकियों के आप्रवासन पर रोक

वाशिंगटन, 23 जनवरी : अपने सैनिकों की मदद करने वाले इराकियों के आप्रवासन कार्यक्रम को अमेरिका ने निलंबित कर दिया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डैनियल स्मिथ ने एक बयान में यह जानकारी दी। अपने बयान में उन्हाेंने कहा- “ अमेरिका ने 22 जनवरी से अमेरिका से संबंधित इराकियों के आप्रवासन कार्यक्रम को 90 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है।”

उन्होंने कहा कि अमेरिका इराक के समक्ष आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए उसे हर मुमकिन सहायता प्रदान करना जारी रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *