एसआईआर फॉर्म भरतने का ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दोनों ही विकल्प मतदाता के लिए उपलब्ध है। सभी के लिए ऑफलाइन फॉर्म की व्यवस्था है और इसके लिए आवंटित बीएलओ से संपर्क करके इस प्रक्रिया को कर सकते हैं। वहीँ दूसरी तरफ
मतदाता चुनाव आयोग की वेबसाइट से ऑनलाइन फॉर्म भरने की भी सुविधा है।

एसआईआर फॉर्म भरने की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से है। इन विकल्पों में ऑनलाइन फॉर्म के लिए वोटर कार्ड और मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है, जबकि ऑफलाइन फॉर्म बीएलओ से लेकर जमा किया जा सकता है।
ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए ज़रूरी है कि वोटर कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का लिंक हो। नंबर लिंक नहीं होने की दशा में ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरे जा सकेंगे।
बताते चलें कि चार नवंबर से एसआईआर फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।इसका फॉर्म भी अधिकतर लोगों तक पहुंच चुका है बड़ी संख्या में मतदाता अपने फॉर्म भरकर बीएलओ को जमा कर चुके हैं। बीएलओ भी इन फॉर्म को सबमिट कर।
अभी तक जिन लोगों ने फॉर्म नहीं भरा है, उनके पास इस प्रक्रिया को पूरा करने के दो विकल्प हैं। यदि उनके पास बीएलओ तक पहुंचना मुमकिन नहीं तो इसे ऑनलाइन भरा जा सकता सकता है। ऑफलाइन फॉर्म भरने के लिए सिर्फ एपिक नंबर की जरूर होगी। साथ में नाम, पता, मोबाइल नंबर भरना होगा।
मतदाता को इसके लिए https://voters.eci.gov.in/ वेबसाइट पर जाना होगा। यहां वोटर सेवाओं के कॉलम में एसआईआर फॉर्म मिलेगा। मोबाइल नंबर से लॉगिन करते हुए इस फॉर्म को आसानी से भरा जा सकता है। फॉर्म भरने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड हो जाएगी।
जिन्हें ऑनलाइन फॉर्म भरने में असुविधा है वह अपने क्षेत्र के आवंटित बीएलओ से संपर्क करें और फॉर्म भरने में उसकी मदद लें।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर पता करने के लिए https://electoralsearch.eci.gov.in पर जाना होगा। यहां तीन तरह से बीएलओ का नाम व इलेक्ट्रोरल रोल मिल जाएगा। इसके पहले विकल्प में एपिक नंबर से तलाश सकते हैं। दूसरे में वोटर कार्ड की डिटेल भरकर और तीसरे में मोबाइल नंबर से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इसके अलावा एसआईआर संबंधी किसी भी जानकारी के लिए 0522-1950 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। यहां से भी एसआईआर फॉर्म से लेकर बीएलओ आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।













