अगर पुराना हो गया है आधार कार्ड तो तुरंत कराएं अपडेट

सरकार द्वारा जारी नए दिशानिर्देशों के अनुसार, दस साल या उससे ज्यादा पुराने आधार कार्ड को अपडेट कराना अनिवार्य है ।यदि आपका आधार कार्ड बने दस साल या उससे ज्यादा हो गए हैं, तो इसे डिएक्टिवेट होने से बचाने के लिए आधार जरूर अपडेट करा लें।

अगर पुराना हो गया है आधार कार्ड तो तुरंत कराएं अपडेट

यूआईडी अधिकारी ने लोगों से अपील कि है कि जिन लोगों ने दस साल पहले अपना आधार कार्ड बनवाया था, वे अपने ज़रूरी आईडी प्रूफ लेकर आधार केंद्र पहुंचें और उसे अपडेट करवा लें। प्रक्रिया को पूरा कर लेने से भविष्य में किसी परेशानी से बचा जा सकता है।

बायोमेट्रिक के अंतर्गत, आधार कार्ड अपडेट में फिंगरप्रिंट, आंखों के रेटिना की स्कैनिंग और फोटो शामिल हैं। आधार कार्ड अपडेट में एड्रेस प्रूफ और आईडी प्रूफ जरूरी है।


केंद्र सरकार की ओर से आधार कार्ड के समंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। नए निर्देश यदि आपका कार्ड दस साल या उससे ज्यादा पुराना है तो इसे अपडेट कराना अनिवार्य है।


बताते चलें कि आधार कार्ड अपडेशन की सुविधा 14 जून 2026 तक निशुल्क दी जा रही है जा सकता है। इसके बाद ऑनलाइन अपडेट के लिए 25 रुपये और आधार केंद्र पर ऑफलाइन अपडेट के लिए 50 रुपये का शुल्क देना होगा।

आप किसी भी आधार नामांकन केंद्र पर जाकर या डाकिये के माध्यम से आधार में अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं, जिसके लिए किसी दस्तावेज़ या पुराने मोबाइल नंबर की आवश्यकता नहीं है।

अन्य जानकारी के लिए आप https://uidai.gov.in/ की साइट पर जाकर अपने सम्बंधित सवालों का भी जवाब पा सकते हैं या नज़दीकी जनसुविधा केंद से इस समंध में जानकारी ले सकते हैं।

आधार कार्ड अपडेट ना कराने की स्थिति में बैंक के काम रुक सकते हैं। दरअसल सभी के कार्ड बैंक खाते से लिंक होते हैं। बैंक में भी बायोमेट्रिक की जरूरत होती है और जब आधार डीएक्टिवेट हो जाएगा, तो सरे ट्रांजिक्शन रुकने की समस्या होगी। सिर्फ बैंक में ही नहीं, बल्कि आधार से जुड़े सभी दस्तावेजों में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *