अगर रूस किसी अमेरिकी उपग्रह पर हमला करता है तो जवाब दिया जायेगा- व्हाइट हाउस

संयुक्त राज्य अमेरिका ने पश्चिमी उपग्रह को लक्षित करने के रूसी अधिकारी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ऐसा किये जाने के जवाब में कहा गया है कि अगर रूस अमेरिकी उपग्रह पर हमला करता है, तो इसका जवाब दिया जाएगा।

अगर रूस किसी अमेरिकी उपग्रह पर हमला करता है तो जवाब दिया जायेगा- व्हाइट हाउस

व्हाइट हाउस द्वारा की प्रतिक्रिया में कहा गया है कि एंटी-सैटेलाइट तकनीकों को आगे बढ़ाने के रूसी प्रयासों की भी खबरें सामने आ रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति की अगले महीने जी20 सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति से मिलने की कोई योजना नहीं है।

व्हाइट हाउस के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ संचार खुला रखना चाहते हैं। G20 बैठक में अमेरिकी और चीनी राष्ट्रपतियों के बीच बैठक के बारे में कुछ नहीं कह सकता।

व्हाइट हाउस का ये भी कहना है कि ईरान रूस को सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल देने से डरता है। इन सबके बावजूद व्हाइट हाउस की ओर से ये चेतावनी दी गई है कि रूसी अधिकारीयों द्वारा पश्चिमी उपग्रह को लक्षित करने की दशा में जवाब दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *