आईएएस विशाख जी अय्यर को सीएम योगी ने बनाया लखनऊ का डीएम

लखनऊ के जिलाधिकारी की ज़िम्मेदारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईएएस विशाख जी अय्यर के सुपुर्द की है।

आईएएस विशाख जी अय्यर को सीएम योगी ने बनाया लखनऊ का डीएम

विशाख जी अय्यर इससे पहले अलीगढ़ के जिलाधिकारी के पद पर थे। इससे पूर्व वह बतौर जिलाधिकारी दो बार कानपुर शहर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़े फेरबदल के साथ यह फैसला लिया और गुरुवार देर रात उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी गई।

केरल के रहने वाले विशाख जी अय्यर ने बीटेक किया है। वह वाराणसी और मेरठ में सीडीओ के पद पर और हमीरपुर, चित्रकूट में जिलाधिकारी के पद पर रह चुके हैं। अय्यर को दो बार कानपुर का जिलाधिकारी बनाया गया गया था।

साल 2011 स्तर के आईएएस अधिकारी रहे विशाख जी अय्यर को मुख्यमंत्री का काफी करीबी माना जाता है। अय्यर मूल रूप से केरल निवासी हैं।

प्रशासनिक सेवा में आने से पहले अय्यर बीटेक कर चुके है। इसके अलावा उन्होंने वाराणसी और मेरठ में बतौर सीडीओ जबकि हमीरपुर और चित्रकूट में जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं।

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के समय विपक्षी दलों की आलोचना पर अय्यर को कानपुर के जिलाधिकारी पद से हटा कर मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्त कर दिया था। बाद में उन्हें फिर से कानपुर का जिलाधिकारी बना दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *