इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकी यासीन, रियाज भटकल सहित पांच को मौत की सजा

नई दिल्ली। प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के पांच शीर्ष आतंकवादियों को विशेष एनआईए अदालत ने फरवरी 2013 में हैदराबाद में हुए बम धमाकों के मामले में सोमवार को मौत की सजा सुनाई। यह पहला मामला है जब इंडियन मुजाहिदीन के किसी आतंकवादी को दोषी ठहराया गया है। अदालत ने गत 13 दिसंबर को इंडियन मुजाहिदीन के सह-संस्थापक मोहम्मद अहमद सिद्दीबापा उर्फ यासीन भटकल, पाकिस्तानी नागरिक जिया-उर-रहमान उर्फ वकास, असदुल्ला अख्तर उर्फ हड्डी, तहसीन अख्तर उर्फ मोनू और एजाज शेख को दोषी ठहरया था। ये आतंकवादी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और यहां के चेरलापल्ली केंद्रीय कारागार में हैं। hyderabad blast

hyderabad blast
हैदराबाद के दिलसुखनगर इलाके में भीड़भाड़ वाले शॉपिंग क्षेत्र में 21 फरवरी 2013 को हुए दो विस्फोटों में आठ लोगों की मौत हुई थी और 131 अन्य घायल हुए थे। विशेष एनआईए अदालत में गत सात नवंबर को इस मामले में अंतिम दलीलें पूरी हुई थीं। चूंकि मामले का प्रमुख आरोपी और इंडियन मुजाहिदीन का संस्थापक रियाज भटकल फरार है इसलिए उसके खिलाफ मुकदमे को अलग कर दिया गया था। अदालत ने यासीन भटकल और अन्य को आईपीसी, शस्त्र अधिनियम, गैरकानूनी गतिविधि निरोधक अधिनियम (यूएपीए) के तहत दोषी ठहराया।

एनआईए की विशेष अदालत ने बचाव पक्ष और अभियोजन पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद सजा सुनाई। एनआईए के अनुसार रियाज भटकल ने विस्फोटक पदार्थों की व्यवस्था की और मंगलूर में असदुल्ला अख्तर और जिया-उर-रहमान को इसे हासिल करने का निर्देश दिया। उसने कहा था कि विस्फोटक सामग्री हासिल करने के बाद और हवाला और मनी ट्रांसफर माध्यमों से रियाज द्वारा भेजे गए धन को हासिल करने के बाद असदुल्ला अख्तर और वकास हैदराबाद पहुंच गए और वहां पहले से छिपे तहसीन अख्तर के साथ हो गए।
www.naqeebnews.com

# hyderabad blast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *