बहरैन की जेलों में राजनीतिक क़ैदियों की भूख हड़ताल

बहरैन के आले ख़लीफ़ा शासन की जेलों में क़ैद बहरैन के कई नागरिकों ने अपने परिजनों के साथ सुरक्षा बलों के अनैतिक व्यवहार के कारण भूख हड़ताल कर दी है।

सोमवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, अल-हौज़ अल-जाफ़ जेल में बंद कई राजनीतिक क़ैदियों ने बहरैनी पुलिस पर अपने परिजनों के साथ अनैतिक व्यवहार का आरोप लगाया है।

क़ैदियों का कहना है कि उनसे मुलाक़ात करने आने वाले परिजनों को परेशान किया जाता है और तफ़तीश के नाम पर महिलाओं का हिजाब हटाया जाता है।

 

क़ैदियों ने अपने परिजनों के साथ अमानवीय सुलूक का कड़ी विरोध किया है और खाना पीना छोड़ दिया है।

ग़ौरतलब है कि देश में राजनीतिक सुधारों के लिए 2011 में शुरू हुए आंदोलन को दबाने के लिए आले ख़लीफ़ा शासन ने हज़ारों कार्यकर्ताओं और धर्मगुरुओं को जेलों में क़ैद कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *