पुत्र ने पिता के शव को बाइक पर बांधकर किया 22 K.M. का सफर

कांकेर : एक बेटे को अपने पिता का शव मोटरसाइकिल में बांधकर पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाना पड़ा। उसके पिता महादेव मंडल ने फांसी लगा ली थी। मामला छत्तीसगढ़ के  बस्तर संभाग के कांकेर का है। जहां पर इरपानार इलाके के गांव पीवी 106 निवासी महादेव मंडल (78) शनिवार को अपने ही घर में संदिग्ध हालत में फांसी पर लटके मिले। Humanity

Humanity

जब पुत्र अमल मंडल ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बांदे हेल्थ सेंटर लेकर पहुंचो, हम भी वहां पहुंचते हैं।

पुत्र ने पिता के शव को बांदे उपस्वास्थ्य केंद्र ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था करने का काफी प्रयास किया लेकिन कोई वाहन नहीं मिला।

अंत में उसे पिता के शव को बाइक पर रखकर करीब 22 किलोमीटर दूर बांदे उपस्वास्थ्य केंद्र ले जाना पड़ा।

अमल शव को बाइक पर रखकर जब बांदे पहुंचे तो शाम हो गई थी जिस वजह से शनिवार को पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया। रविवार की सुबह शव का पोस्टमॉर्टम किया गया।

इसके बाद गांव वापस ले जाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने शव वाहन की व्यवस्था की। बांदे उपस्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक गौतम व्यापारी का कहना है, ‘अमल अपने पिता के शव को कैसे अस्पताल तक लाए, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। पोस्टमॉर्टम के बाद अस्पताल प्रशासन ने शव वाहन की व्यवस्था की।

www.naqeebnews.com

# Humanity

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *