जापानी कंपनी ने ओसाका एक्सपो 2025 में पेश की गई ‘ह्यूमन वॉशिंग मशीन’ का ज़ोरदार चर्चा अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में जगह बनाने में कामयाब हुआ है। इसमें ज़याद सबसे महत्व जिस बात को मिला, वह यह है कि यह मशीन मात्र 15 मिनट में मानव शरीर को साफ़ करने के साथ सुखा सकती है।

विदेशी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ओसाका एक्सपो 2025 इस साल अप्रैल में शुरू हुआ था और 13 अक्टूबर तक चलेगा। इस एक्सपो में यह जापानी कंपनी द्वारा बनाई गई ह्यूमन वॉशिंग मशीन को पेश किया गया जिसके बारे में पिछले साल से ख़बरें आने लगी थीं और लोगों को इसका इन्तिज़ार भी था।
इस जापाने आविष्कार का नाम है मिराई निंगेन सेंताकुकी (Mirai Ningen Sentakuki) यानी ह्यूमन वॉशिंग मशीन। इस मशीन को ओसाका की साइंस कंपनी ने बनाया है। कंपनी का दावा है कि इंसानों की वॉशिंग मशीन 15 मिनट के प्रोसेस में न सिर्फ शरीर को साफ करेगी बल्कि मन को शांत कर देगी। इसे खासकर उन लोगों के लिए बनाया गया है जिनके पास अक्सर नहाने जैसे कामों के लिए कम समय होता है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस आधुनिक वॉशिंग मशीन का जापानी नाम ‘मिराई नानजिन सेंटाकुकी’ है, जिसका अर्थ है भविष्य की ह्यूमन वॉशिंग मशीन। इस मशीन के निर्माण में एआई तकनीक, माइक्रोबबल्स और स्पा अनुभव का विशेष ध्यान रखा गया है।
इस साल आयोजित एक्सपो की थीम ‘डिज़ाइनिंग फ्यूचर सोसाइटी फॉर लाइफ’ रखी गई है। इसमें दुनिया भर की विभिन्न कंपनियाँ एक बार फिर नए विचारों और तकनीकों का प्रदर्शन कर रही हैं जो मानव जीवन को आसान और अधिक सुविधाजनक बनाने में मदद कर सकती हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि जापानी टेक्नोलॉजी कंपनी सैन्यो इलेक्ट्रिक ने इस मशीन की अवधारणा सबसे पहले 1970 में प्रस्तुत की थी। इसी अवधारणा से प्रेरित होकर, ‘साइंस को’ ने ओसाका एक्सपो 2025 में इस मशीन का आधुनिक संस्करण प्रस्तुत किया है और एक्सपो में 100 प्रतिभागी स्वयं इसका अनुभव कर सकेंगे।
कंपनी का कहना है कि भविष्य में इसे रिटायरमेंट होम, अस्पताल और बिजी प्रोफेशनल्स के लिए भी लाने की योजना है।














