विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट

मुंबई1 नवंबर : देश का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले लगातार दो सप्ताह की तेजी गंवाकर 22 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 90.8 करोड़ डॉलर घटकर 640.1 अरब डॉलर रह गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 1.49 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 641 अरब डॉलर पर रहा था।

विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 22 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 85.3 करोड़ डॉलर गिरकर 577.09 अरब डॉलर रह गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार 13.8 करोड़ डॉलर कम होकर 38.44 अरब डॉलर पर आ गया।

वहीं, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 7.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 19.32 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी तरह अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि एक करोड़ डॉलर बढ़कर 5.24 अरब डॉलर हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *