ऋतिक रोशन की नानी पद्मा रानी ओमप्रकाश का निधन

अभिनेता ऋतिक रोशन की नानी पद्मा रानी ओमप्रकाश का 91 साल की आयु में निधन हो गया है। वें लंबे समय से बीमारहोने के कारण बेहद कमजोर हो गई थी।

ऋतिक रोशन की नानी पद्मा रानी ओमप्रकाश का निधन

पद्मा रानी पिछले 2 साल से ऋतिक के परिवार की साथ रह रही थी। रोशन परिवार इस अरसे में उनकी पूरी तरह से देखभाल कर रहा था।

ऋतिक की मॉम पिंकी रोशन ने अपनी मां के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर उनकी फोटो शेयर करते हुए लिखा है – “आज मेरी मां पद्मा रानी ओमप्रकाश का स्वर्गवास हो गया और वो पिता से मिलने जा पहुंची। प्रेम और शांति।”

पिंकी रोशन ने अपने घर रखी अपने पिता और अपनी मां की फोटो को साझा करते हुए लिखा- “अब दोनों शांतिपूर्वक एक साथ हैं। मेरी मां और पापा आपको ढेर सारा प्यार।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *